हरियाणा सक्षम युवा योजना (Educated Youth Allowance and Honorarium Scheme) के लिए apply करना दो चरणों में होता है — पहले Employment Exchange में registration और फिर Saksham Yuva में apply। दोनों process free हैं लेकिन क्रम बदला तो form reject होगा। इस guide में शुरू से लेकर payment तक की पूरी process step-by-step बताई गई है।
सबसे ज़रूरी बात: Form में एक भी गलती होने पर सिर्फ 1-2 appeal के मौके मिलते हैं — उसके बाद form reject हो जाता है। इसलिए हर step ध्यान से पढ़ें और submit से पहले सब एक बार check करें।
चरण 1 — Employment Exchange Registration
Step 1: Employment Exchange Portal पर जाएं
Google पर “Haryana Employment Exchange” search करें और official site पर आ जाएं।
अगर पहले से registered हैं तो login कर लें। नए registration के लिए “Account” → “Sign In” → “New Account” पर click करें।

Step 2: Registration करें
New Account पर click करने के बाद —
- Email ID और Mobile number डालें
- OTP verify करें
- Family ID (PPP) number डालें → OTP से verify करें → जिस member का apply करना है उसे select करें
- Details automatically आ जाएंगी — नाम, जन्मतिथि, address
- बाकी details भरें — qualification, caste, skills, job preference, language
- सब भरकर Submit करें
Form submit होने के बाद PDF printout निकालें — यह printout documents के साथ Employment Exchange office में जमा कराना होगा।
Step 3: Family ID में Income और Qualification Check करें
Employment Exchange में form जमा कराने से पहले दो ज़रूरी चीज़ें Family ID में check करें —

पहली — Income verify करें: PPP portal पर login करें → Family ID में आपकी income ₹3 लाख से कम verified होनी चाहिए। साथ ही Occupation “Unemployment” होना चाहिए — अगर “Other Labour” दिख रहा है तो भी apply हो सकता है लेकिन “Unemployment” होना बेहतर है।
दूसरी — Qualification add करें: PPP portal पर “सुधार” section में जाएं → “शिक्षा” select करें → अपना नाम select करके Submit करें → OTP verify करें।

यहाँ Family ID में add की गई qualification दिखेगी।
अगर आपने Graduation या PG कर ली है लेकिन Family ID में नहीं है तो — qualification select करें → Last semester की DMC का roll number और university का नाम डालें → DMC upload करके Submit करें। 3-4 दिन में Family ID में qualification add हो जाएगी।

Pro Tip: Family ID में qualification और Saksham portal पर qualification बिल्कुल same होनी चाहिए। मismatch होने पर बाद में भत्ता बंद हो सकता है।
Step 4: Documents Employment Exchange Office में जमा कराएं
Online form का printout और नीचे दिए documents लेकर अपने जिले के Employment Exchange office में जाएं —
- 10th की DMC (Marksheet)
- 12th की DMC
- Graduation/PG की DMC (Total Marks clearly दिखने चाहिए)
- Aadhaar Card
- Haryana Residence Certificate
- Family ID (latest printout — उसी दिन का)
- Caste Certificate — SC/BC के लिए नया OSC/DSC certificate (पुराना SC certificate मान्य नहीं)
- Photo, Mobile Number, Email ID
5-10 दिन में verification होगी। Documents सही होने पर Employment Registration Number और ID Card मिलेगा।
Step 5: Employment Exchange ID Card Download करें

Verification होने के बाद portal पर login करें — Profile 100% complete दिखेगी।
“ID Card” का option दिखेगा → “Download/Print” पर click करें → PDF download होगी → Print निकालें और रखें।
नोट: यह ID Card Saksham Yuva apply करते समय और documents जमा कराते समय ज़रूरी होगा।
चरण 2 — Saksham Yuva में Apply
Step 6: Saksham Yuva Portal पर जाएं
Google पर “Saksham Yuva” search करें और official portal पर आ जाएं।

“Login” पर click करें → official site open होगी।
Step 7: Qualification Select करके Registration करें
Login page पर नीचे आएं → “Do You Register?” में अपनी qualification select करें — 12th/Graduate/Post Graduate → “Go to Registration” पर click करें।

Step-by-step सभी details भरें —
- Employment Registration Number (Employment Exchange से मिला)
- Family ID OTP से verify करें — details automatically आएंगी
- Personal details — नाम, जन्मतिथि, address (DMC से match करें)
- Qualification details — 10th/12th/Graduation/PG — सब exactly वैसे भरें जैसे marksheet में है
- Bank details — Aadhaar-linked account का IFSC code और account number
Form का Preview ध्यान से check करें — नाम, जन्मतिथि, qualification, bank details सब एक बार verify करें। सब सही है तो Submit करें।
Form submit होने के बाद 3 pages का printout निकालें।
Step 8: Documents तैयार करें और जमा कराएं
Saksham Application के साथ यह documents जमा कराने होंगे —

- Self Declaration Form — CSC center से या Telegram channel से PDF download करके print करें, sign करें
- Saksham Application Form Printout — 3 pages (submit होने के बाद)
- Employment Exchange ID Card — download करके print किया हुआ
- 10th, 12th, Graduation/PG की DMC — Total Marks वाली, Degree Certificate भी साथ रखें
- Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र) — school/college से मिले तो ठीक, नहीं तो CSC center से proforma लें और Sarpanch के signatures करवाएं
- Aadhaar Card
- Haryana Residence Certificate
- Caste Certificate — OSC/DSC (SC के लिए) या BC Certificate
- Bank Passbook — Aadhaar-linked
- Ration Card
- PAN Card
- Family ID — latest printout (उसी दिन का)
- Electricity Bill — last 2 months का (2 महीने से पुराना accepted नहीं)
- Passport Size Photo और Signature
सभी documents पर sign करें और Employment Exchange office में जमा कराएं।
Step 9: Approval और Payment
Documents जमा होने के बाद 10-15 दिन में form approve होगा।
Portal पर login करने पर “Your Application is Approved” दिखेगा।
Approval के बाद 1-2 महीने में payment शुरू हो जाती है। Payment amount —
- 12th Pass: ₹1,200 प्रतिमाह
- Graduate: ₹2,000 प्रतिमाह
- Post Graduate: ₹3,500 प्रतिमाह
- काम मिलने पर अतिरिक्त: ₹6,000 प्रतिमाह (Honorarium)
Payment check करने के लिए उसी portal पर login करें → “Allowance Detail” में पूरी payment history मिलेगी।
Pro Tip: अगर online process में दिक्कत आ रही है तो नज़दीकी CSC Center पर जाएं — वहाँ से form भरवाया जा सकता है।
नोट: Approval के बाद Renewal याद रखें — हर 3 साल में November में Saral Haryana portal पर renewal अनिवार्य है। Renewal miss होने पर भत्ता permanently बंद हो जाता है। Portal पर “Next Renewal Date” check करते रहें। किसी भी problem के लिए hreyahs.gov.in पर Grievance section में complaint दर्ज करें।